पलाश का पेड़ भारत में काफी पाया जाता है। इसके फूलों को टेसू के फूल के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल से लेकर पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना पलाश के पत्ते का पाउडर लेने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।
पलाश के पत्तों का पाउडर लेने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सुधारने में मदद मिलती है। इससे शुगर कंट्रोल होता है।
पलाश के काढ़े का इस्तेमाल से टॉयलेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। यह पुरुषों के लिए फायदेमंद है।
पलाश लिवर को डिटॉक्स करके उसे स्वस्थ रखता है। यह फैटी लिवर, सूजन और टॉक्सिन्स को खत्म करने में सहायक है।
यदि आपको खुजली, फंगल इन्फेक्शन या एक्जिमा है, तो यह पाउडर बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में सहायक है।
इसमें एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं, जो आंतों में मौजूद कीड़े खत्म करने में मददगार है। यह बच्चों और बड़ों की पेटी से जुड़ी समस्याओं में फायदा करता है।
पलाश का इस्तेमाल कर आप भी इन फायदो को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com