हथेली में चांद बनने से क्या होता है?


By Sahil14, Mar 2024 07:47 PMnaidunia.com

हथेली पर चांद की आकृति

दोनों हथेलियों को मिलाने पर चांद की आकृति कुछ लोगों के हाथ पर नजर आती है। इसे लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी परदुमन सूरी ने जानकारी दी है।

कैसा होता है ऐसा इंसान?

चांद की आकृति नजर आने वाले इंसान के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बाते पता चलती है। आइए जानते हैं कि ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

ज्यादा इमोशनल

यदि आपके हाथ पर चांद की आकृति बनती है तो आप स्वभाव से काफी इमोशनल हैं। बता दें कि ऐसे लोग सभी से भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं।

दोस्त होते हैं कम

हथेली पर चांद की आकृति वाले लोगों के दोस्त बेहद कम होते हैं। हालांकि, ये दोस्ती काफी अच्छे से निभाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी दोस्ती सच्ची होती है।

संवेदनशील होते हैं ऐसे इंसान

इन लोगों की एक सबसे बड़ी विशेषता होती है कि ये संवेदनशील होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझना इन्हें बेहतर ढंग से आता है।

किसी को नहीं देते धोखा

हथेली पर चांद की आकृति बनने वाले लोग कभी भी किसी को धोखा नहीं देते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग सभी रिश्तों को दिल से निभाते हैं।

भरोसे के लायक

जिन लोगों के हाथ पर चांद की आकृति बनती है वह भरोसे के लायक भी होते हैं। कोई भी व्यक्ति इनके ऊपर आसानी से विश्वास भी कर लेता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि हाथ पर चांद की आकृति बनने वाले इंसान कैसे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

होली पर बनेगी विनाशकारी युति, इन राशियों के जीवन में आएगा भूकंप