हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कि क्या करोड़पति बनेंगे आप?


By Sahil28, Mar 2024 02:34 PMnaidunia.com

हस्त रेखा शास्त्र

हथेली पर मौजूद रेखाओं को देखकर किसी की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हस्त रेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं का खास महत्व माना गया है। 

करोड़पति बनाने वाली रेखा

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में धन रेखा होती है उन्हें करोड़पति बनने से कोई रोक नहीं पाता है। ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

कहां होती है धन रेखा?

हाथ की छोटी उंगली के नीचे से जो रेखा शुरू होती है उसे धन रेखा कहा जाता है। इसकी लंबाई और गहराई को देखकर ही किसी के धन भाग्य की भविष्यवाणी की जाती है।

धन की बरसात

हस्त रेखा शास्त्र में बताया गया है कि धन रेखा की अच्छी स्थिति पैसों की बरसात का संकेत देती है। यदि आपकी हथेली पर लंबी और गहरी धन रेखा है तो आपको पैसों की कभी कमी नहीं होगी।

सभी की हथेली पर नहीं होती

धन रेखा सभी के हाथ पर नहीं होती है। ऐसी स्थिति में धन की स्थिति पता लगाने के लिए व्यक्ति के हाथ पर मौजूद अन्य रेखाओं को देखा जाता है।

बीच से कटी हुई रेखा

यदि धन रेखा बीच से कटी हुई है तो समझ लें कि आपको पैसे कमाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माना जाता है कि इन्हें आसानी से धन की प्राप्ति भी नहीं होती है।

पैसों की नहीं होती बचत

हाथ में धन रेखा आड़ी-तिरछी होने से पता चलता है कि ऐसे लोगों के पास धन पर्याप्त मात्रा में आता है। हालांकि, इस तरह के लोग पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं।

रेखाओं की यह आकृति भी शुभ

हस्त रेखा शास्त्र में बताया गया है कि भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा को मिलाकर M की आकृति बनना शुभ है। ऐसे लोगों के पास 40 वर्ष की उम्र के बाद खूब पैसा आता है।

यहां हमने जाना की धन रेखा कहां होती है और इसकी क्या अहमियत है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऑफिस में रखें यह 1 पौधा, होगी तरक्की