हाथ पर मौजूद रेखाएं जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों की ओर इशारा करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों का महत्व विस्तार से बताया गया है।
हथेली पर काफी रेखाएं देखने को मिलती हैं। इनमें से एक रेखा ऐसी भी है, जिसे देखने के बाद विवाह योग से जुड़ी जानकारी मिलती है।
ज्यादातर युवाओं की इच्छा लव मैरिज करने की होती है। आइए आज जान लेते हैं कि आपके भाग्य में लव मैरिज है या फिर अरेंज मैरिज।
हथेली पर छोटी उंगली के नीचे वाले भाग में विवाह रेखा पाई जाती है। इस रेखा की बनावट से ही किसी के भी वैवाहिक जीवन की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, विवाह रेखा पर त्रिशूल का चिन्ह होना शुभ होता है। जिन लोगों की हथेली पर यह चिन्ह पाया जाता है उनकी लव मैरिज होती है।
कुछ लोगों की विवाह रेखा पर वर्ग का निशान देखने को मिलता है। बता दें कि ऐसे लोगों की लव मैरिज होने की संभावनाएं काफी ज्यादा होती हैं।
हाथ पर मौजूद हृदय रेखा को अगर कोई दूसरी रेखा काटती हैं तो आपकी लव मैरिज नहीं होगी। मान्यता के अनुसार, ऐसे लोगों की अरेंज मैरिज की संभावना ज्यादा होती है।
यदि आपकी विवाह रेखा को कई खड़ी रेखा काटती है तो यह एक अशुभ संकेत है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की शादी में अड़चन आती है और समय भी लगता है।