ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा विद्या के जरिए भी व्यक्ति के भाग्य का पता चलता है। इसमें हाथों की लकीरों को देखकर व्यवहार से लेकर भविष्य से जुड़ी जानकारी का अनुमान लगाया जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो कुछ लोग काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। इनके हाथ पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं, जो बताती है कि इन्हें असफलता का सामना कभी नहीं करना पड़ेगा।
कुछ लोगों की हथेली पर कई चमत्कारी चिन्ह पाए जाते हैं। इस लिस्ट में हथेली पर त्रिशूल के चिन्ह से लेकर कई अन्य निशान शामिल है।
जिन लोगों की हथेली पर गुरु पर्वत और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है उनका भाग्य अच्छा होता है। इसके साथ ही, उनकी आर्थिक स्थिति भी हमेशा मजबूत रहती है।
हथेली पर चक्र, रथ, झंडा या धनुष का निशान भी शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में उल्लेख है कि ऐसे चिन्ह वाले लोगों को जिंदगी में भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
कुछ लोगों के हाथों पर मछली, तलवार और मंदिर जैसे निशान पाए जाते हैं। बता दें कि ये चिन्ह करियर में तरक्की का संकेत देते हैं।
कुछ लोगों की हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह पाया जाता है। हस्तरेखा में इस चिन्ह को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों के हाथों पर ऐसा चिन्ह होता है उनके ऊपर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
हस्तरेखा विद्या में बताया गया है कि कुछ लोगों के लिए पैसा कमाना बेहद आसान होता है। इन लोगों की हथेली पर पहाड़ या छाते का निशान पाया जाता है।