व्यक्ति की हथेली से कई संकेतों का पता चलता है और इसका उल्लेख हस्तरेखा शास्त्र में मिलता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल जाती है।
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अंगूठे के आकार को देखकर व्यक्ति के स्वभाव का पता चल सकता है। आइए जान लेते हैं कि किस तरह का अंगूठा भाग्यशाली व्यक्ति का प्रतीक होता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों का अंगूठे कठोर होते हैं। ऐसे लोग दिमाग से तेज और होशियार होते हैं। ये सभी कार्यों को समझदारी के साथ करते हैं।
कुछ लोगों की पहली उंगली और अंगूठे के बीच 90 डिग्री का आकार बनता है। हस्तरेखा में ऐसे लोगों को सुलझे हुए इंसान माना जाता है।
अगर आपने गौर किया हो तो अंगूठे में कई भाग होते हैं। इनमें से हर भाग की आकृति से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है।
जिन लोगों के अंगूठे का पहला भाग बड़ा होता है, वो आत्मनिर्भर होते हैं और उन्हें धन की तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
अंगूठे के मध्य वाली रेखा का भाग बड़ा होना भी शुभ संकेत है। ऐसे अंगूठे वाले लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं और अपनी बातचीत के ढंग से सभी को प्रभावित करते हैं।
कुछ लोगों के अंगूठे का अंतिम भाग लंबा होता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों को जीवन में किसी भी सुख-सुविधाओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।