मार्च में 5 दिन रहेगा पंचक, भूलकर न करें ये काम


By Prakhar Pandey28, Feb 2024 01:44 PMnaidunia.com

खास होता है पंचक काल

हिंदू पंचांग में पंचक काल को बेहद खास माना जाता है। आइए जानते है पंचक की अवधि में क्या काम नहीं करने चाहिए?

पंचक काल

पंचक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। अगर आप पंचक के समय कोई शुभ कार्य करते है तो अच्छे परिणाम नहीं मिलते है।

8 से 12 मार्च

8 मार्च 2024 को शुक्रवार की रात 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 12 मार्च को मंगलवार को रात में 8 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।

मांगलिक कार्य

पंचक की अवधि में मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। पंचक काल में गृह प्रवेश, नामकरण, विवाह, गलत दिशा में यात्रा आदि नहीं करना चाहिए।

छत का लेंटर और चारपाई

पंचक काल में छत का लेंटर डलवाने से लेकर चारपाई बनवाने तक कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

हर माह में पंचक

पंचक काल हर माह में 5 दिनों का होता है। पंचांग के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता हैं तो उसे पंचक काल कहते है।

नक्षत्रों को पार

धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र को पार करने में चंद्रमा को 5 दिन का समय लगता है। इसलिए यह समय पंचक कहा जाता है।

दक्षिण दिशा में यात्रा

पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा भी नहीं करनी चाहिए। अगर कोई मजबूरी की वजह से आपको दक्षिण दिशा में यात्रा करना है तो यात्रा से पहले कुछ कदम पीछे मुड़कर अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

अगर पंचक काल से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस नक्षत्र में केतु का गोचर बनाएगा 6 राशियों को करोड़पति