अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत 3 इन दिनों अपनी रिलीज डेट को लेकर सुर्खियों में है। मेकर्स ने सीरीज के रिलीज डेट जारी कर दी हैं।
साल 2020 में पहली बार इस सीरीज का पहला सीजन आया था। पहले सीजन ने ही फैंस को काफी इंप्रेस किया था। सीरीज का हर किरदार अनोखा था।
फैंस को पंचायत सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार था। सीरीज की रिलीज डेट और प्लटेफॉर्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी हो चुकी है।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 मई के आखिरी सप्ताह यानी 28 मई को रिलीज की जाएगी।
पंचायत सीजन 3 के लिए प्लेटफॉर्म को नहीं बदला गया है। तीसरे सीजन को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर ही रिलीज किया जाएगा।
पंचायत 3 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका जैसे दमदार किरदार नजर आने वाले हैं।
पंचायत के पिछले दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया था। यहां तक ही सीरीज के डायलॉग पर जमकर मीम्स भी बने थे, जो सोशल मीडिया पर आज भी पॉपुलर है।
मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ