Papmochani Ekadashi व्रत करते समय ध्यान रखें ये 5 नियम


By Ram Janam Chauhan20, Mar 2025 06:05 PMnaidunia.com

ऐसा माना जाता है कि पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में अगर आप यह व्रत कर रहे हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

सात्विक भोजन करे

व्रत करने से पहले और व्रत करने के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। ऐसे में मांस, प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

भगवान विष्णु की पूजा करे

पापमोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के नामों, मंत्रों और व्रत पाठ करना शुभ होता है। इससे आपको शुभ फल मिल सकता है।

झूठ और गुस्सा ना करे

इस दिन झूठ बोलने और लोगों पर गुस्सा करने से बचाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से व्रत का प्रभाव कम हो सकता है।

अनाज और नमक ना खाए

इस एकादशी के व्रत में अनाज जैसे कि दाल, चावल और रोटी इसके अलावा नमक का सेवन करना भी बुरा माना जाता है, लेकिन फल और साबूदाना खा सकते हैं।

गलत विचारों से बचे

पापमोचनी एकादशी पर मन में पवित्र भावना रखे, सभी बुरे और नकारात्मक विचारों से बचें। साथ ही, ब्रह्मचर्य का पालन करे।

भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

अगर आप पापमोचनी एकादशी के दिन इन नियमों का पालन करते हैं, तो भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नाखूनों पर सफेद धब्बे होने का क्या मतलब है?