बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए करें ये 7 काम


By Sahil15, Jul 2023 01:42 PMnaidunia.com

पेरेंटिंग

वर्तमान समय में बच्चों का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आइए जान लेते हैं कि बच्चों की याददाश्त तेज करने के लिए कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं।

न्यूट्रिशन

बच्चों को हाई न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है। शारीरिक से लेकर मेंटल हेल्थ के लिए न्यूट्रिशन जरूरी होता है। ऐसे में आपको बच्चे की डाइट का ध्यान रखना चाहिए।

पानी

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी फायदेमंद होता है। पानी पीने से शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करने लगते हैं और दिमाग पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

गेम्स खिलाएं

ज्यादातर माता-पिता बच्चों पर पढ़ने का ज्यादा दबाव डालते हैं, लेकिन गेम्स खेलना भी जरूरी होता है। इससे बच्चों की स्किल्स भी बढ़ती है।

स्क्रीन से दूर रखें

मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर से बच्चों को दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये उनके याद रखने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मेडिटेशन कराएं

मेडिटेशन हर किसी के दिमाग को शांत और तेज करने का काम करता है। बच्चों की याद रखने की क्षमता को बढ़ाने में भी मेडिटेशन काम आएगा।

नई चीजें

बच्चों को नई चीजें सीखना अच्छा लगता है, लेकिन आपको चीजों को सिखाने के तरीके को थोड़ा इंटरेस्टिंग बनाना होगा। इससे बच्चों की याद रखने की क्षमता भी बढ़ेगी।

रुचि वाली चीजें

बच्चों से वो चीजें ज्यादा करानी चाहिए, जिसमें उन्हें रुचि हो और मजा आता है। उसी तरीके से दूसरी चीजों को सिखाने की कोशिश की जा सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह के नाश्ते में इन चीजों को न खाएं