रोजाना ऑफिस में 8 से 9 घंटे बैठे रहना, पढ़ाई के लिए लंबे समय तक एक ही जगह स्थिर रहना जैसे कई कारणों से पैरों और पीठ में दर्द होने लगता है।
वहीं बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों का दर्द, गठिया का दर्द, पीठ का दर्द आदि होना भी आम बात है। यह दर्द इतना ज्यादा पीड़ादायक होता है कि कुछ लोगों को काफी परेशानी होने लगती है।
यदि आप भी इस दर्द से परेशान हैं तो आयुर्वेद इससे आपको हल दे सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जो इसमें कारगर हैं।
इन्हीं जड़ी बूटियों में से एक पारिजात का पत्ता है जो इसमें काफी असरदार साबित हो सकता है। पारिजात का पत्ता चमत्कारी दर्द निवारक होता है।
पारिजात की पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती है। इनमें विटामीन सी, विटामीन ए, एंटी ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी इनफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं।
पारिजात की पत्तियों का चाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए 3 से 4 पत्तियां लें और उन्हें धो लें। अब एक गिलास पानी में डालकर आधे घंटे तक उबलने दें।
इसके बाद आप इसे छानकर सेवन करें। यदि आप जोड़ों के दर्द या पीठ के दर्द से परेशान हैं तो दिन में एक से दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।