घर में तोता पालना शुभ या अशुभ? जानिए


By Ekta Sharma2023-03-26, 18:25 ISTnaidunia.com

तोता पालना

पालतू जानवर घर में खुशनुमा और प्यारा माहौल बनाने में मदद करते हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में पालतू जानवरों और पक्षियों को पालते हैं।

तोते से लगाव

जिस तरह जानवरों में कुत्ते से लोगों को बहुत लगाव होता है, ऐसे ही पक्षियों में तोते से लोगों को लगाव होता है।

तोता पालना शुभ-अशुभ

कहा जाता है, कि तोता पालना किसी के लिए शुभ होता है, तो किसी के लिए अशुभ। आइए जानते हैं, तोता पालना शुभ है या अशुभ।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तोता या फिर तोता रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है, कि इससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है।

पिंजरे में रखना

यदि तोते को घर में पिंजरे में रखा जाए तो ऐसे में उसका खुश रहना बेहद जरूरी है, वरना यदि तोता नाराज हो जाए तो वह आपके घर को बद्दुआ भी दे सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।

बीमारियों का खतरा होगा कम

व्यक्ति अपने घर तोता पालता है, तो इससे बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और लोगों के मन में निराशा भी कम होती है।

लड़ाई-झगड़े

अगर किसी के घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल हो, तो तोता उन शब्दों को सुनता है और फिर उन्हें दोहराता है। ऐसे तोते का फल शुभ नहीं होता है।

तोता योग

यदि किसी की कुंडली में तोते का योग नहीं है और वह तोता पालता है तो यह अपव्यय का कारण हो सकता है।

अगर तोता खुश नहीं

ऐसा भी कहा जाता है कि अगर तोता खुश नहीं होता है, तो वह अपने मालिकों को बद्दुआ देता है। किसी जीव या पक्षी को बंधक बनाकर रखना उचित नहीं होता है।

बालों से लेकर स्किन के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है नारियल