किडनी स्टोन पर एक गंभीर समस्या है। इसका इलाज तुरंत करना चाहिए, वरना समय के साथ समस्या भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कौन सा पत्ता किडनी स्टोन में वरदान साबित होता है।
पत्थरचट्टा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं में किया जाता है। खासकर, किडनी स्टोन में फायदेमंद होता है।
अनहेल्दी खानपान किडनी स्टोन का मुख्य कारण माना जाता है। पेशाब में कैल्शियम, ऑक्जलेट और क्षारकणों का आपस में मिलने के कारण मूत्रमार्ग में कठोर पदार्थ बनने लगते हैं। इसे ही पथरी कहा जाता है।
अगर आपकी किडनी स्टोन की समस्या शुरूआती है, तो इसे नैचुरल तरीके से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए सही तरीके से पत्थरचट्टा का इस्तेमाल करना होगा।
2 पत्थरचट्टा के पत्ते को साफ करें और खाली पेट पत्ते को चबाएं और गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। नियमित रूप से पत्ते का सेवन करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आप पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालकर भी पी सकते हैं। 4-5 पत्थरचट्टा को एक गिलास पानी में ग्राइंड कर लें। अब इसे छानकर पिया जा सकता है।
अगर पत्थरचट्टे का सेवन करने से भी किडनी स्टोन की समस्या में सुधार न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।