हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व है, खासतौर पर पौष अमावस्या के दिन दान करने से विशेष फल मिलते हैं। आइए जानते हैं कि पौष अमावस्या पर करें इन 6 चीजों का दान,धन-धान्य में होगी वृद्धि-
पौष अमावस्या के दिन गरीबों में अन्न का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिन मंदिर में तिल का दान करने से देवी-देवता की कृपा प्रापत होती है और जीवन में रुके काम भी पूरे होते हैं।
पौष अमावस्या के दिन जरूरतमंदों और गरीबों में कपड़ों का दान करने से उनकी मदद होती है। साथ ही, इससे कई पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन आंवले का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता के मार्ग भी खुलते हैं।
पौष अमावस्या के दिन फल का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में कई समस्याओं से निजात मिलता है।
इस दिन गरीबों में मिठाई का दान करने से पापों का नाश होता है और घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
पौष अमावस्या पर इन 6 चीजों का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM