साल 2023 की पहली पूर्णिमा छह जनवरी को है और इस दिन शुक्रवार का शुभ संयोग बन रहा है।
मां लक्ष्मी को पूर्णिमा बहुत प्रिय है और पौष माह की पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत अहम है।
इस दिन भूलकर भी कुछ ऐसे काम न करें, नहीं तो मां लक्ष्मी की आपसे नाराज होंगी और कृपादृष्टि हट जाएगी।
घर की साफ-सफाई रखें। मां लक्ष्मी पसंद है सफाई। शाम के बाद घर में झाडू-पोंछा न करें, इससे मां लक्ष्मी रूष्ट होती है।
इस दिन तामसिक भोजन जैसे नॉनवेज, शराब, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे लक्ष्मी माता नाराज होती हैं।
मां लक्ष्मी को पूजा में कभी भी तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। तुलसी पत्र भगवान विष्णु को चढ़ाना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।