घर में रहता है क्लेश तो अपनाएं मोरपंख के ये टोटके


By Prakhar Pandey21, Mar 2023 02:17 PMnaidunia.com

मोरपंख

धर्म शास्त्र के मुताबिक मोर पंख को घर में रखने के कई फायदे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे मोरपंख के ऐसे टोटके जिससे घर का क्लेश मिटेगा साथ ही होंगे ये फायदे।

क्लेश मिटाएं

घर के मुख्य दरवाजे पर 3 मोर पंख लगाकर ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखे और गणेश जी की मूर्ति नीचे की तरफ लगाएं इससे घर की नेगेटिव एनर्जी और जीव जंतु घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

दुश्मनों के लिए उपाय

मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक पर लगा सिंदूर, शनिवार और मंगलवार को उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते पानी में डाल दें। इससे आपको अपने दुश्मनों से जो परेशानी हैं वो दूर होगी।

वास्तु दोष

वास्तु दोष को ठीक करने के लिए आग्नेय कोण यानी पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य स्थान में मोर पंख लगाना चाहिए।इसके अलावा घर के ईशान कोण पर कृष्ण भगवान की फोटो के साथ मोर पंख भी लगाने से भी दोष दूर होता हैं

ग्रहों के गलत प्रभाव से मुक्ति

मोरपंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी के छींटे दे और ऐसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से ये दिखाई दे। ऐसा करने से गलत प्रभाव दूर होता हैं।

आर्थिक लाभ के लिए

किसी मंदिर में जाकर राधा कृष्ण के मुकुट में मोर पंख को लगाएं और 40 दिन बीतने पर इसे लॉकर की तिजोरी में रख दे, ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

बुरी नजर से बचाएं

बच्चों को बुरी नजर या काली नजर से बचाने के लिए नवजात शिशु को आप मोर पंख की ताबीज भी पहना सकते हैं।

जिद्दी बच्चों के लिए करें उपाय

अगर आपका बच्चा बहुत ही जिद्दी हैं, रोता हैं, चिढ़ता है या चिड़चिड़ा रहता हैं तो छत के पंखो पर पंख लगाने से उसके इन सब गुणों में सुधार होता हैं और बच्चों की जिद कम होने लगती हैं।

धर्म और अध्यातम से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

तकिए के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, होगा नुकसान