हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर का पंख रखने से क्लेश दूर होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार के घर में मोर का पंख रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते है मोर के पंख को घर में रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
अगर आपके घर में पारिवारिक क्लेश बढ़ता जा रहा है, तो मोर का पंख क्लेश को दूर कर सकता है। पारिवारिक क्लेश को दूर करने के लिए बेडरूम में सात मोर के पंख पूर्व दिशा में रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए बेडरूम में दो मोर के पंख रखें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ता है।
मोर का पंख घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में मोर का पंख रखने से वास्तु दोष जल्द ही दूर होता है।
अगर आपकी कुंडली में राहु का दोष है, तो मोर के पंख को घर के पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मोर के पंख से राहु दोष कुंडली से ठीक होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर के पंख को तिजोर में रखने से आर्थित स्थिति मजबूत होती है। तिजोरी में मोर के पंख को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।