तकिए के नीचे मोर पंख रखने से क्या होता है?


By Sahil04, Feb 2024 06:18 PMnaidunia.com

तकिए के नीचे क्या रखें?

वास्तु शास्त्र में सोते समय सिरहाने कुछ चीजों को रखने का महत्व बताया गया है। खासकर आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को तकिए के नीचे एक शुभ चीज को रखना चाहिए।

मोर पंख

भगवान कृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। घर के माहौल को सकारात्मक बनाने के लिए इसे रखना शुभ होता है। तिजोरी में मोर पंख रखने का भी खास महत्व होता है।

तकिए के नीचे मोर पंख रखें

रात को सोने से पहले तकिए के नीचे मोर पंख रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एक चमत्कारी उपाय को अपनाने से जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो तकिए के नीचे मोर पंख रख दें। ऐसा करने से बेहद जल्द कर्ज और धन संबंधित परेशानियों का समाधान हो सकता है।

आर्थिक लाभ

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि मोर पंख सिरहाने रखने से आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं। इसलिए सोने से पहले एक मोर पंख तकिए नीचे जरूर रख लें।

सुबह करें मोर पंख के दर्शन

रात को तकिए नीचे मोर पंख रख दें और सुबह उठने के बाद उसके दर्शन करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।

सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे

मोर पंख का यह 1 टोटका करने से आपका जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

जीवन की समस्याओं से छुटकारा

जीवन में धन से लेकर रोजगार में आ रही परेशानियों से भी निजात मिल जाएगी। खासकर जिन लोगों को व्यय लगातार बढ़ रहा है उन्हें तकिए के नीचे मोर पंख जरूर रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Astro: साल के पहले दिन राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े