दिवाली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन इस 1 पेड़ का उपाय करने से भरी रहेगी तिजोरी-
दिवाली के दिन रात में पूजा करते समय पीपल के पत्ते माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे जीवन में सफलता के योग बनते हैं।
दिवाली के दिन पीपल के पत्ते के ऊपर चंदन से श्री लिखकर तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
इस दिन पूजा के बाद पीपल के पत्तों को तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और पैसों में बचत होती है।
दिवाली के दिन पीपल के पत्तों के ऊपर दीपक जलाने से कारोबार में तरक्की मिलती है और इससे कई लाभ भी होते हैं।
दिवाली के दिन पीपल पेड़ का उपाय करने से भरी तिजोरी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM