अंक शास्त्र की मदद से व्यक्ति के बारे में आसानी जान सकते हैं और उसके भविष्य के बारे में कुछ जानकारी पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि करियर में देर से सफलता पाते हैं इस तारीख के जन्मे लोग-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म 8 तारीख में हुआ है इन लोगों को करियर से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस दिन जन्मे लोगों का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है,जो न्याय और कर्म का प्रतीक माना जाता है। शनि धीमे परिणाम देने वाले ग्रह है।
इस तारीख पर जन्मे लोगों को जीवन में काफी संघर्षों करना पड़ता है और करियर के क्षेत्र में देर से ही सफलता मिलती है।
इस तारीख पर जन्मे लोगों को देरी से अवसर मिलते हैं,लेकिन मेहनत के अनुसार ही अपनी पहचान बनाते हैं।
यह लोग किसी के अधीन काम करने की बजाय अपना काम शुरू करने में भरोसा रखते हैं और उसमें जबरदस्त सफलता हासिल करते हैं।
इस तारीख के जनमें लोगों को करियर में जल्दी सफलता हासिल करने के लिए शनिवार के दिन दान करना चाहिए और शनिदेव की पूजा करें।
08 तारीख के जन्मे लोग करियर में देर से सफलता पाते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM