अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हम व्यक्ति के रहस्य के बारे में आसानी से जान सकते हैं और उसके भविष्य में बारे में जानकारी पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग दिल के नाजुक होते हैं-
जिन लोगों का जन्म 7,16 या 25 को हुआ है उन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के स्वामी केतु है।
इस मूलांक के लोग दूसरों को पहचानने की अच्छी खासियत होती है। ये लोग दूसरे व्यक्ति को जल्दी पहचान लेते हैं।
इस मूलांक के लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत वफादार होते हैं, वे प्यार और विश्वास को ज्यादा महत्व देते हैं।
मूलांक 7 के लोग दिल से काफी नाजुक होते हैं, उन्हें हर छोटी-छोटी बात दिल पर लग जाती है।
इस मूलांक के लोग बुद्धिमान होते हैं, वे गहराई से सोचते हैं और चीजों के समझने के लिए एक गहरी खोज में लगे रहते हैं।
इस मूलांक के लोगों का स्वभाव काफी शांत होता है। यह लोग दूसरे लोगों को काफी प्रभावित भी करते हैं।
मूलांक 7 के लोग दिल के नाजुक होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM