अक्सर आपके आसपास ऐसे लोग होंगे, जो संघर्षशील होते हैं। उन लोगों को हर कार्य में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है। आइए जानते है किन लोगों का मूलांक अंक कितना होता है?
हिंदू धर्म में अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। दरअसल, मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 3 होता है उनको जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं। ये लोग काफी संघर्षशील होते हैं।
मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि पर निर्भर करता है। जैसे किसी की जन्मतिथि 12 है, तो 1+2=3। मूलांक 3 वालों की जन्मतिथि 3, 12, 21 और 30 होती है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वालों को हर कार्य में सफलता मिलती हैं, लेकिन उनको थोड़ा संर्घष जरूर करना पड़ता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोग जल्दी किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते हैं। मूलांक 3 के लोगों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ