इस मूलांक के लोगों का जीवन होता है कष्टकारी


By Arbaaj21, Apr 2025 10:00 AMnaidunia.com

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों का जीवन काफी कष्टकारी यानी परेशानी भरा रहता है। एक समस्या जाती नहीं और दूसरी आ जाती है।

कष्टकारी जीवन

अक्सर अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा, जो हमेशा किसी ने किसी कष्ट से जूझते रहते हैं। आइए जानते हैं किन ऐसे लोगों का मूलांक कितना होता है?

कष्टकारी लोगों का मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों को जीवन कष्टकारी होता है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों का जीवन परेशानियों में गुजरता है।

मूलांक 4 वालों की जन्मतिथि

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 बनता है। अंक जन्मतिथि की तारीख को जोड़ने से निकलता है।

राहु का प्रभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोगों पर राहु का बुरा प्रभाव होता है। बता दें कि राहु का प्रभाव काफी खराब माना जाता है।

जीवन में संघर्ष

मूलांक 4 के जातकों का पूरा जीवन में संघर्ष में बीतता है। इन लोगों को जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

मेहनत से मिलता है फल

संघर्ष के बाद भी इन लोगों को सफलता मिलती है। सफलता पाने के लिए इस मूलांक के लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाखूनों पर सफेद चांद का क्या मतलब है?