अंक ज्योतिष का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। इसके आधार पर लोगों के स्वभाव और चरित्र का आकलन किया जाता है।
ऐसे लोगों के बारे में बात बताएंगे, जो चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो चुनौतियों से कभी नहीं घबराते हैं।
8 मूलांक के लोग काफी खास माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग किसी चुनौती से नहीं घबराते हैं। 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है।
इस मूलांक के लोग अक्सर अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को एकांत पसंद होता है और अपने में खुश रहना पसंद करते हैं।
ऐसे लोग अकेलापन बहुत एंजॉय करते हैं। इन्हें अकेले में रहना पसंद है और ये लोग उसी समय में क्रिएटिव काम करना पसंद करते हैं।
इस मूलांक के लोग मेहनत से नहीं घबराते हैं, इससे न्याय और कर्मफल के देवता शनि इन लोगों से प्रसन्न रहते हैं।
इस मूलांक के लोग हमेशा सही का साथ देते हैं, क्योंकि इन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस वजह से चुनौतियां तो खूब आती हैं लेकिन ये लोग डटकर मुकाबला करते हैं।
मूलांक 8 के लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com