किस मूलांक के लोगों पर भगवान शिव की कृपा बरसती है?


By Ayushi Singh28, Apr 2025 06:09 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक किसी भी व्यक्ति के सवभाव और भाग्य को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोगों पर भगवान शिव की कृपा बरसती है-

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म 5, 14,23 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म 9,18, 27 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग भगवान शिव के प्रिय होते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लोग शिव को बेहद प्रिय होते हैं और उनकी भक्ति से उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, सुख-शांति बनी रहती है।

भोलेनाथ की आराधना करें

इन मूलांक के लोगों को भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सारे काम बनते हैं और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित करें

सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्त से प्रसन्न होते हैं।

शिव चालीसा का पाठ करें

इन मूलांक के लोगों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में चल रहे कष्ट दूर होते हैं।

इन मूलांक के लोगों पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मां लक्ष्मी के सामने लाल रंग की पोटली रखने से क्या होता है?