इस गाल पर तिल वाले लोग होते हैं भाग्यशाली


By Sahil11, Jan 2024 03:01 PMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र

इंसान के शरीर पर मौजूद अलग-अलग चिन्हों से जुड़ी जानकारी सामुद्रिक शास्त्र में मिलती है। बॉडी की कुछ जगहों पर निशान या तिल होना शुभ माना जाता है।

तिलों का अर्थ

शरीर के किस अंग पर नजर आने वाले तिल का क्या अर्थ निकलता है, इसका विस्तार से वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में किया गया है।

गाल पर तिल का निशान

आपने भी देखा होगा कि पुरुष-महिलाओं के गाल पर तिल का निशान होता है। खैर, क्या आप जानते हैं कि गाल की किस तरफ तिल होना शुभ होता है।

दाएं गाल पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होना शुभ है। यदि आपके गाल की इस तरफ तिल है तो आप बहुत लक्की है।

भाग्यशाली इंसान

जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, वह भाग्यशाली होते हैं। ऐसे इंसानों को जीवन में आने वाली ज्यादातर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

धन लाभ के अवसर

अगर आपके दाएं गाल पर तिल है तो विश्वास करें कि आप आर्थिक मामलों में भी भाग्यशाली हैं। इस तरह के लोगों को समय-समय पर धन लाभ होता है।

बाएं गाल पर तिल नहीं शुभ

कुछ लोगों के बाएं गाल पर भी तिल होता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इस जगह के तिल को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

खर्चीला आदमी

माना जाता है कि जिस बाएं गाल पर तिल वाले व्यक्ति ज्यादा खर्चीले होते है। ऐसे लोगों को पैसे खर्च करने से जुड़े फैसलों को सोच-समझकर लेना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनिवार को सूर्य ढलने के बाद करें ये 4 काम, 2024 में बने रहेंगे अमीर