करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
वैसे करेला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इन लोगों को करेले के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या है तो ऐसे लोगों को करेले के सेवन से बचना चाहिए। इसकी वजह से सेहत को नुकसान हो सकते हैं।
करेले का सेवन अधिक मात्रा में करने से या इसका जूस रोजाना पीने से लिवर को नुकसान हो सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
वहीं जिन लोगों को पेट में दिक्कत है उन्हें भी करेले के सेवन से बचना चाहिए, ऐसे लोगों को करेला खाने पर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अधिक मात्रा में करेला का सेवन करने से उल्टी या जी मिचली की समस्या हो सकती है, इसके अलावा लूज मोशन भी हो सकते हैं।
वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को करेला खाने से परहेज करना चाहिए, इस अवस्था में करेला खाने से होने वाले बच्चे पर असर पड़ सकता है।
जिन लोगों को किडनी संबंधी कुछ परेशानी है, उन्हें भी करेले के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को करेला खाने से किडनी और भी प्रभावित होती है।
इन लोगों को करेला खाने से बचना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com