इन लोगों के लिए सत्तू है नुकसानदेह


By Prakhar Pandey12, May 2024 07:32 PMnaidunia.com

गर्मियों में सत्तू का सेवन

गर्मियों से बचाव के लिए डाइट में तमाम बदलाव किए जाते हैं, जिनमें सत्तू भी शामिल है। सत्तू का सेवन करने से लू से बचाव होता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

होता है बहुत फायदेमंद

गर्मियों में इसकी बहुत डिमांड होती है, इसके सेवन से शरीर एनर्जेटिक रहता है और गर्मी से बचाव भी होता है। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

वहीं सत्तू का सेवन कुछ लोगों को नहीं करना चाहिए, इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जिनको सत्तू के सेवन से परहेज करना चाहिए।

ठंडी चीजों की मनाही

जिन लोगों को ठंडी चीजें खाने की मनाही हो, उनको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है।

हड्डियों में दर्द

हड्डियों के दर्द में ठंडी चीजों की मनाही होती है, ऐसे में जिन लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत है तो उन्हें सत्तू के सेवन से बचना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्या में न करें सत्तू सेवन

वहीं पाचन संबंधी समस्याओं में भी सत्तू के सेवन से बचना चाहिए। गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान लोगों को सत्तू के सेवन से बचना चाहिए।

एलर्जी में न खाएं सत्तू

कुछ लोगों को चना या सत्तू से एलर्जी होती है, ऐसे में अगर आपको चने से एलर्जी है तो सत्तू के सेवन से बचना चाहिए।

पथरी की समस्या

वहीं पथरी की समस्या में सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए, इस समस्या में सत्तू का सेवन करने से यह समस्या और बढ़ सकती है।

इन लोगों को सत्तू के सेवन से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किन दालों के सेवन से आप बनेंगे सेहत का राजा