फलों का सेवन करना सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों की हेल्थ के लिए फ्रूट्स जूस सही नहीं होता है।
पेट से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करने वालों को फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। इससे पेट की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान फलों का जूस पीना सही नहीं माना जाता है। इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को नुकसान होगा।
हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करने वालों को भी फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। इसका बुरा असर हृदय की सेहत पर पड़ सकता है।
मधुमेह की बीमारी का सामना करने वालों को फलों का जूस पीने से बचना चाहिए। वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
किडनी से जुड़े रोगों का सामना करने वालों को भी जूस पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, जूस में मौजूद पोटैशियम की मात्रा किडनी रोगियों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
फलों के ज्यादातर जूस में फाइबर की कमी पाई जाती है, जो कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए समस्या पैदा कर सकती है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जूस में शुगर और एसिड होता है, जो दांतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में फलों के जूस से परहेज करना ही सही है।
फलों का जूस पीना कुछ लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ