शिवलिंग और रुद्राक्ष को धरती पर भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से रुद्राक्ष को धारण करने का खास महत्व होता है।
ज्योतिषाचार्यों को मानना है कि कुछ स्थितियों में व्यक्ति को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ लोगों को भी रुद्राक्ष भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए।
शास्त्रों में रुद्राक्ष को पवित्र माना जाता है। इस वजह से मांसाहार खाने वालों को रुद्राक्ष का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करेंगे तो भगवान शिव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
रात को सोने के समय रुद्राक्ष को निकालकर रख देना चाहिए। दरअसल, सोते समय व्यक्ति पवित्र अवस्था में नहीं होता है और अपवित्र होने की स्थिति में रुद्राक्ष न पहनें।
रुद्राक्ष यदि आप किसी के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं तो उस दौरान भी रुद्राक्ष पहनने की भूल न करें। वरना इसकी वजह से भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो किसी दूसरे व्यक्ति का धारण किया गया रुद्राक्ष भी पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।
रुद्राक्ष अपनी इच्छा होने पर नहीं पहनना चाहिए। इसे धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। दरअसल, हर किसी के लिए एक तरीके का ही रुद्राक्ष धारण करना शुभ नहीं माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि रुद्राक्ष किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ