अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम व्यक्ति के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के लोगों को कौन-से उपाय करने चाहिए-
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 8,17, या 26 को हुआ है उन लोगों का मूलांक 8 होता है।
मूलांक 8 के स्वामी शनि है, ऐसे में इन लोगों पर शनि का प्रभाव हमेशा रहता है। इनके जीवन में संघर्ष बहुत रहता है।
इस मूलांक के लोगों को सफलता पाने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ता है और कड़ी मेहनत भी करते हैं।
इस मूलांक के लोगों को शनि देव के बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
इस मूलांक के लोगों को शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है।
इस मूलांक के लोगों को शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई लाभ मिलते हैं।
मूलांक 8 के लोग ये उपाय करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM