शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। फास्फोरस भी एक ऐसा ही पोषक तत्व है, जो दांतों और हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है।
फास्फोरस शरीर में टीशूज बनाने में भी सहायक होता है। यह किडनी फंक्शनिंग को दुरुस्त रखता है। मांसपेशियों और नर्व्स फंक्शन्स को ठीक रहता है।
शरीर में फास्फोरस की कमी होने पर थकावट, कमजोर हड्डियां, जोड़ों में दर्द और भूख न लगने जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
सी फूड्स में फास्फोरस अधिक होता है। सी-फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन भी काफी ज्यादा होते हैं।
दही में भी फास्फोरस भरपूर होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। डायबिटीज से बचाव में काफी मदद मिलती है।
मटर भी फास्फोरस का अच्छा स्रोत है। मटर में विटामिन-के, फॉलेट और मैंगनीज भी होता है। इंफ्लेमेशन कम होता है। जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है।
नट्स खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इसमें फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है।