धार्मिक मान्यता है कि व्यक्ति मृत्यु के बाद पितृ देव का रूप धारण कर लेते हैं और अपने वंशजों की रखा करते हैं। हालांकि, कुछ वजह के चलते पितृ नाराज भी हो जाते हैं।
पितरों की नाराजगी का पता लगाने के लिए कुछ लक्षणों पर आप गौर कर सकते हैं। आज बात कर रहे हैं कि किन घटनाओं के घटने से पता लगता है कि आपके घर पर पितृ दोष लग गया है।
हिंदू धर्म में घर के अंदर पीपल का उगना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितरों के नाराज होने पर पीपल का पेड़ उगता है।
यदि किसी कार्य में हमेशा बाधा आती है तो यह भी पितरों की नाराजगी का लक्षण है। माना जाता है कि पितरों के नाराज होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
पितरों के नाराज होने पर घर में कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है। परिवार के लोगों के बीच चल रहा मनमुटाव पितृ दोष का संकेत देता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाना भी पितृ दोष का संकेत है। जिन लोगों की शादी में रुकावट आ रही है उन्हें पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए।
घर में अचानक होने वाले नुकसान भी कई चीजों का संकेत देते हैं। ज्योतिषविद बताते हैं कि लगातार हो रहे नुकसान पितरों की नाराजगी की वजह से होते हैं।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
पितरों के नाराज होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ