पितृ दोष लगने के कई सारे कारण होते हैं। माना जाता है कि पितरों की नाराज होने पर घर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं।
परिवार में हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल रहना भी पितरों की नाराजगी का संकेत होता है। खासकर अचानक होने वाली कलह से पता चलता है कि आपके घर पर पितृ दोष लग गया है।
योग्य होने के बाद भी शादी में लगातार बाधा आना पितरों की नाराजगी का अहम लक्षण होता है। ऐसे में पितरों को प्रसन्न करने के उपाय आपको करने चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि पितृ नाराज हैं तो आप किसी आकस्मिक नुकसान या दुर्घटना की चपेट में आ जाते हैं। इतना ही नहीं, पैसे बेवजह की जगह पर खर्च होने लगते हैं।
यदि किसी के सभी कार्यों में रुकावट आती है तो यह पितरों की नाराजगी की वजह से हो रहा है। इसे पितृ दोष का अहम लक्षण माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों के नाराज होने पर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसी स्थिति में पितृ दोष को दूर करने के उपाय अपनाएं।
पैसों में बरकत न होना भी पितरों की नाराजगी का अहम लक्षण माना जाता है। यदि खूब मेहनत करने के बाद भी घर में बरकत नहीं हो रही है तो यह पितृ दोष की वजह से हो रहा है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि पितृ दोष लगने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ