पितृ पक्ष में न करें ये 3 गलतियां, पूर्वज हो जाएंगे नाराज


By Sahil10, Sep 2024 11:15 AMnaidunia.com

पितृ पक्ष कब से हैं?

18 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

पितृ पक्ष में न करें ये चीजें

श्राद्ध के दौरान व्यक्ति को कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इन गलतियों को करने वालों से पूर्वज नाराज हो सकते हैं।

मांसाहारी खाना न खाएं

नॉन वेज खाना पितृ पक्ष के दौरान खाना नहीं चाहिए। इसके साथ ही, घर में भी मांसाहारी खाना बनाने की भूल न करें। 

साधु का अपमान न करें

पितृ पक्ष के दौरान साधु का अपमान करने की भूल नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो सकते हैं।

असहाय जानवर को नुकसान न पहुंचाएं

पितृ पक्ष के दौरान असहाय जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज नाराज होते हैं और व्यक्ति को पाप लगता है।

नाखून न कटवाएं

पितृ पक्ष के दौरान नाखून कटवाने की मनाही भी होती है। यदि आपको नाखून काटने हैं तो पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही काट लें।

बाल कटवाने की भूल न करें

कुछ लोग जानकारी के अभाव में पितृ पक्ष के दौरान बाल कटवा लेते हैं। हालांकि, श्राद्ध के दौरान बाल कटवाने की भूल नहीं करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि पितृ पक्ष के दौरान किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या पान खाने के व्रत टूट जाता है?