हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इन दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और पिंडदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए-
पितृपक्ष के दिनों में गलती से भी लोहे की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे पितर नाराज होते हैं।
पितृपक्ष के दिनों में गलती से भी चमड़े से बनी चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है और इन चीजों का इस्तेमाल करने की मनाही भी होती है।
पितृ पक्ष के दिनों में किसी भी इंसान को सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे पूर्वज अपनी कृपा नहीं बनाते हैं।
पितृपक्ष के दिनों में पुराने कपड़े दान में नहीं देने चाहिए। पितरों को तर्पण देने और पिंडदान करने के बाद ब्राह्मणों को नए कपड़े देने चाहिए।
पितृ पक्ष के दिनों में भूलकर भी झूठा और बचा हुआ खाना अर्पित नहीं करना चाहिए। हमेशा प्रसाद के लिए ताजा खाना बनाना चाहिए।
पितृ पक्ष के दिनों में भूलकर भी जूते-चप्पल का दान नहीं करना चाहिए। इससे राहु प्रभावित हो सकते हैं और राहु दोष लग सकता है।
पितृ पक्ष में भूलकर भी इन चीजों का दान न करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM