पितृपक्ष में घर नहीं लाएं 3 चीजें, त्रिदोष के साए से हो जाएंगे कंगाल


By Shivansh Shekhar10, Sep 2024 01:30 PMnaidunia.com

शुरू हो रहा पितृपक्ष मेला

पितृपक्ष मेले की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होने जा रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर को होने वाला है। इस दौरान पूर्वजों का धरती पर आगमन होता है।

कैसे लगता है पितृदोष?

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान नया घर, गाड़ी, कपड़ा या कोई भी शुभ चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष लगने का डर रहता है।

कैसे लगता है त्रिदोष?

इन सभी चीजों के अलावा आज हम आपको 3 ऐसी वस्तुओं का जिक्र करेंगे, जिसका घर लाना इस समय उचित नहीं है। इससे त्रिदोष लगने का भय होता है।

झाड़ू न खरीदें

ऐसी हिंदू धर्म में मान्यता है कि झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। पितृपक्ष में इसे घर लाने से धन की हानि होने का डर बना रहता है।

नमक खरीदने से बचें

पितृपक्ष मेले के दौरान गलती से भी नमक घर पर लाने की भूल न करें। ऐसा कहा जाता है कि इसके तीक्ष्ण स्वाद के कारण इसे श्राद्ध में नहीं खरीदना चाहिए।

सरसों का तेल

सरसों का तेल न्याय के देवता शनि देव को अर्पित किया जाता है। साथ ही, शनि की दृष्टि तीक्ष्ण मानी जाती है। ऐसे में भूल से भी सरसों का तेल अपने घर न लाएं।

हो सकता है नुकसान

शास्त्रों में यह वर्णित है कि इन तीन चीजों को घर लाने से त्रिदोष का साया लगता है। लेकीन इन तीनों का दान करना वर्जित नहीं है। आप इसका दान कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खींची चली आएंगी मां लक्ष्मी, मुख्य द्वार पर रखें ये 3 चीजें