हिंदू धर्म में भाद्रपद पूर्णमा से पितृपक्ष का आरंभ हो जाता है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में क्या सामान खरीदना चाहिए -
पितृपक्ष की अवधि में पिंडदान करना, तर्पण करना, श्राद्ध कर्म करना आदि शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज अपने परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के लिए धरती पर आते हैं।
पितृपक्ष में काला तिल खरीदना शुभ माना जाता है। पितरों के श्राद्ध और तर्पण करने के लिए तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। भगवान विष्णु को काले तिल बेहद प्रिय है।
इस दौरान जौ खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि धरती पर सबसे पहले अन्न में जौ की उत्पत्ति हुई थी। इसे सोने के समान भी माना जाता है।
पितृपक्ष में नए वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। इससे पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।
इसमें चावल खरीदना शुभ माना जाता है। श्राद्ध में पितरों के निमित्त कच्चे चावल अर्पित करें। पितरों को ध्यान करके कच्चे चावल का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
पितृपक्ष में चमेली का तेल खरीदना उत्तम माना जाता है। इसे पितरों को अर्पित अवश्य करना चाहिए।इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इन चीजों को पितृपक्ष में खरीद सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM