पितृ पक्ष के अंतिम दिन कर लें ये उपाय, सभी पितर होंगे प्रसन्न


By Sahil28, Sep 2024 01:47 PMnaidunia.com

पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें उपाय

2 अक्टूबर को पितृ पक्ष का अंतिम दिन है। इस दिन कुछ शक्तिशाली उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

गाय को भोजन खिलाएं

पितृ पक्ष में गाय को रोटी या चारा खिलाने का खास महत्व माना जाता है। पितरों की शांति के लिए गाय को खाना खिलाएं।

कौओं को खाना खिलाएं

पितृ पक्ष के अंतिम दिन कौओं को खाना भी आप खिला सकते हैं। इससे पितरों की नाराजगी खत्म हो जाएगी और आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

दीपदान करें

पितृ पक्ष के अंतिम दिन पवित्र स्थान पर दीपदान करें। इसके लिए पितृ पक्ष के आखिरी दिन तुलसी या पीपल के पास दीपक जलाएं।

सात्विक भोजन बनाएं

पितृ पक्ष के अंतिम दिन भी घर में सात्विक भोजन बनाएं। इसके साथ ही, जरूरतमंद व्यक्ति को तैयार भोजन खिलाएं।

तुलसी की पूजा करें

पितृ पक्ष के दौरान तुलसी की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितरों समेत देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।

तर्पण और पिंडदान करें

सभी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पितृ पक्ष के अंतिम दिन भी तर्पण और पिंडदान किया जाता है, जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

पितृ पक्ष के अंतिम दिन आप यहां बताए गए उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छिपकली का पैर पर चढ़ना क्या संकेत देता है?