पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए दीपक के उपाय कारगर साबित होते हैं। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए रोजाना इन स्थानों पर जलाएं दीपक-
पितृ पक्ष में रोजाना पीपल के पेड़ को नीचे सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं। इस पेड़ में देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी वास होता है।
पितृ पक्ष में रोजाना दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा को यमदेव की दिशा भी मानी गई है और इसे पितृदोष से मुक्ति भी मिलती है।
पितृ पक्ष में रोजाना मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
पितृपक्ष के समय में ईशान कोण में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इससे पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।
पितृपक्ष के समय में रोजाना पितरों की तस्वीर के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे पितरों की कृपा के साथ घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन लाभ भी होता है।
पितृपक्ष के समय में इन जगहों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे पितर भी प्रसन्न होते हैं।
पितृ पक्ष में रोजाना इन स्थानों पर दीपक जलाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM