घर में जरूर लगाएं ये 7 तस्वीरें, होगी बरकत


By Prakhar Pandey20, Dec 2023 11:31 AMnaidunia.com

घर में लगाएं ये तस्वीरें

घर में सकारात्मक तस्वीरें लगाने से बरकत होती है। आइए जानते है घर में कौन सी तस्वीर लगाने से बरकत होती है?

सात घोड़े

वास्तु के मुताबिक, 7 दौड़ते घोड़े की पेंटिंग को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह सफलता और प्रसिद्धि का कारक बनता है। घर में इसे उत्तर दिशा में लगाने से धन का आगमन होता है।

बालकृष्ण

श्री कृष्ण के बालपन की तस्वीर को घर में लगाने से भी घर का माहौल खुशनुमा रहता है। इसे आप घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते है।

माता सरस्वती, मां-लक्ष्मी

मां-सरस्वती को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं माता लक्ष्मी धन-धान्य की प्रतीक होती है। ऐसे में इन दोनों की तस्वीरों को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

गाय के साथ कृष्ण, राधा कृष्ण

भगवान श्री कृष्ण के साथ गाय की तस्वीर लगाने से कारोबार में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा राधा कृष्ण तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और वैवाहिक जीवन में पॉजिटिविटी आती है।

राम दरबार

राम दरबार की तस्वीर में पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान होने चाहिए। इस तस्वीर को घर में लगाने से परिवार जमकर फलता और फूलता है।

मां अन्नपूर्णा

मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने और घर में अन्न का आदर करने से कभी भी घर में खाद्य सामग्री की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा की तस्वीर को घर में उत्तम दिशा में लगाना चाहिए।

धनवंतरी

धनवंतरी को धन का देवता माना जाता है, वह विष्णु जी के अवतार भी होते है। इसे घर में उत्तर-पूर्व क्षेत्र में दीवार पर स्वास्तिक चिन्ह के साथ लगाना चाहिए। इससे घर वालों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

28 दिसंबर को बुध करेंगे गोचर, इस स्त्रोत के पाठ से करें प्रसन्न