ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को भी विशेष महत्व दिया गया है। यह किताब ज्योतिष विद्या के मूल सिद्धांतों पर आधारित है।
लाल किताब में धन प्राप्ति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। यदि उपायों में सही तरीके से किया जाता है तो धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
लाल किताब के मुताबिक, बुधवार को गणेश जी की पूजा के दौरान पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके पूजा करना चाहिए। पैसे की किल्लत दूर हो जाती है।
लाल किताब के अनुसार, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाना चाहिए। इसके अलावा पर्स में चांदी का सिक्का भी रखें।
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 21 शुक्रवार तक केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। पांच कन्याओं को खीर वितरित करें।
शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़े धारण किए जाते हैं, लेकिन लाल किताब के अनुसार शनिवार को काले कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता।