वीकेंड पर फ्री में चाहते हैं घूमना? दिल्ली की इन जगहों का करें दीदार


By Sahil28, Jul 2024 09:08 AMnaidunia.com

फ्री में दिल्ली दर्शन करें

दिल्ली की कुछ जगह ऐसी हैं, जहां के शानदार नजारे का दीदार आप मुफ्त में कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इन जगहों पर एंट्री से लेकर घूमना बिल्कुल फ्री है।

इंडिया गेट

दिल्ली के पॉपुलर पर्यटक स्थल में से एक इंडिया गेट है। वीकेंड पर यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग बड़ी संख्या में नजर आते हैं। शाम के समय इंडिया गेट का नजारा देखने लायक होता है।

लोटस टेंपल

दिल वालों की दिल्ली में लोटस टेंपल सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। कमल की आकृति के इस मंदिर में आप बिना पैसे खर्च किए घूमने जा सकते हैं।

बंगला साहिब

गुरुद्वारा बंगला साहिब सिख धर्म के लोगों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। दिल्ली में स्थिति इस गुरुद्वारे में आप मुफ्त में जाकर लंगर भी खा सकते हैं।

लोधी गार्डन

दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में लोधी गार्डन का नाम शामिल है। बता दें कि ये लगभग 90 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन में सुबह और शाम के समय लोग घूमने आते हैं।

अग्रसेन की बावली

दिल्ली का सेंटर कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के पास अग्रसेन की बावली स्थित है। इसकी खास बात है कि इसमें करीब 105 सीढ़ियां कुएं के अंदर बनाई गई हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली के प्रसिद्ध स्थानों में से एक चांदनी चौक भी है। यहां का बाजार पूरे देश में पॉपुलर है। लोग अन्य राज्यों से भी चांदनी चौक में खरीदारी करने आते हैं। यह बाजार लाल किले के पास भी पड़ता है।

ताऊ देवी लाल पार्क

अगर आप पक्षियों से प्रेम करते हैं तो दिल्ली में स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में जरूर जाएं। यहां आप बर्ड की अलग-अलग प्रजातियों को बिल्कुल पास से देख पाएंगे।

यहां हमने जाना कि दिल्ली की किन जगहों पर आप फ्री में घूम सकते हैं। ऐसी ही अन्य ट्रेवल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत में किन जगहों पर उमस वाली गर्मी नहीं होती है?