झांसी में करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार


By Ritesh Mishra07, Jun 2025 02:00 PMnaidunia.com

बच्चों की स्कूल की छुट्टियां पड़ते ही हमारे मन में अक्सर किसी ऐसी जगह जाने का ख्याल आता है, जहां हम सुकुन और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सके।

गर्मियों में घूमने के लिए जगहें

अगर आप भी इन गर्मियों में घूमने के लिए झांसी की किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं।

झांसी का किला

17वीं शताब्दी में बना यह किला रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को दर्शाता है। यह किला काफी बड़ा और भव्य है। यहां से झांसी शहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

रानी महल

रानी लक्ष्मीबाई का निवास स्थान रहा यह महल आज एक म्यूजियम में तब्दील हो चुका है। यहां प्राचीन मूर्तियां और कलाकृतियां देखने को मिलती हैं।

झांसी म्यूजियम

यह म्यूजियम इतिहास प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां शस्त्र, मूर्तियां, चित्र और दस्तावेज़ रखे गए हैं। यह आपको बुंदेलखंड के इतिहास से जोड़ता है।

ओरछा डेम

झांसी से लगभग 15–20 किमी दूर यह जगहें पिकनिक और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन हैं। यहां आप बोटिंग और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

झांसी रेलवे स्टेशन

यह भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है। हां से जुड़ी भी कई ऐतिहासिक कहानियां हैं, खासकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी।

झांसी में करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार। इसी तरह की ट्रैवेलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में हाइकिंग के लिए बेस्ट जगहें