सर्दियों में सैर करने का सबसे ज्यादा महीना दिसंबर का माना जाता है। दिसंबर खत्म होने में अब 15 दिन बचे हैं। ऐसे आप एक केरल की ट्रिप पर निकल सकते हैं।
करेला भारत का राज्य है, जो दक्षिण भारत में आता है। यह राज्य अपनी खूबसूरती और कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां आप 5 जगहों की सैर कर सकते हैं।
केरल जाने पर अलेप्पी की सैर जरूर करें, क्योंकि यहां प्राकृतिक सुंदरता और घने पेड़ मिलेंगे। सात ही, अलेप्पी हाउसबोट क्रूज के लिए भी मशहूर है।
केरल ट्रिप की लिस्ट में मुन्नार को भी शामिल करें। मुन्नार में झील और खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिलेंगे, जो आपकी मन को मोह लेगा।
केरल की ट्रिप में आप कन्नूर का नाम भी एड जरूर करें। कन्नूर केरल का काफी सुंदर जगहों में से एक है। यहां वेकेशन का मजा डबल हो जाएगा।
कोट्टयम केरल का एक ऐतिहासिक शहर है। यहां आपको पुराने वास्तुकला के मंदिर, चर्च दिखाई देंगे। साथ ही, यहां का कल्चर को भी जानेंगे।
सर्दी के मजे लेने के लिए आप केरल के वागामोन जरूर जाएं। वागामोन में सुंदर चाय के बागान और हरियाली भरी पहाड़ियां नजर आएंगी।