आजकल कुछ लोगों की आदत होती है, बात-बात पर अपशब्द बोलना या गाली देना। लेकिन, इससे व्यक्ति की छवि पर ही नहीं, बल्कि ग्रहों पर भी बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि इससे कौन-से ग्रह कमजोर होते हैं-
बुध की स्थिति खराब होने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसके कारण व्यक्ति गाली देता है और कभी ऐसे शब्दों को प्रयोग करता है, जो उसने कभी नहीं किया।
बुध के कमजोर होने से संचार में बाधा, गलतफहमी, दूसरों से झगड़े, शिक्षा में समस्या, करियर में परेशानियां, व्यापार में हानि आदि चीजों का सामना करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा वाणी को खराब करने वाला ग्रह राहु है। जब इसका प्रभाव पड़ता है, तब व्यक्ति कुछ भी अनाब-शनाब बोलने लगता है।
मंगल ग्रह भी राहु की तरह ज्यादा वाणी को खराब करने वाला ग्रह है। इसके प्रभाव से भी व्यक्ति बहुत कुछ उल्टा बोलने लगता है।
शनि का प्रभाव ज्यादा होने से व्यक्ति को अपशब्द बोलने की आदत लग जाती है। कभी-कभी उसकी मानसिक स्थिति ऐसी हो जाती है, जिसके कारण वह गाली देने लगता है।
कुंडली का दूसरा, तीसरा और आठवां भाव का संबंध वाणी से हैं। इन भावों में अशुभ ग्रह होने से वाणी खराब हो जाती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति कुछ भी बोलने लगता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
अपशब्द बोलने पर ये ग्रह कमजोर होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM