वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए,इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि नारियल का पौधा सही दिशा में लगाएं, बिना रुके सारे काम होंगे पूरे-
नारियल का पौधा पश्चिम और दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। नारियल के पौधे के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है।
पश्चिम और दक्षिण दिशा में नारियल का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में वास करती है।
इस दिशा की ओर नारियल का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
नारियल का पौधा पश्चिम और दक्षिण दिशा में लगाने से जीवन में उन्नति मिलती है और इससे परिवार के लोगों को तरक्की मिलती है।
इस दिशा की ओर नारियल का पौधा लगाने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
नारियल का पौधा उत्तर और पूर्व की दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नारियल का पौधा पश्चिम और दक्षिण दिशा लगाने से बिना रुके सारे काम पूरे होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM