राहु ग्रह की शांति के लिए चंदन का पौधा लगाना चाहिए। इससे राहु से मिल रहे कष्ट दूर हो जाते हैं।
केतु के बुरे परिणामों से बचने के लिए कुश का पौधा लगाना चाहिए।
शनि ग्रह की शांति के लिए शमी का पौधा लगाना फायदेमंद है। शमी के पौध को जल अर्पित करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।
बुध ग्रह की स्थिति सुधारने के लिए अपामार्ग का पौधा लगाएं और पूजा करें।
देवगुरु बृहस्पति की शांति के लिए पीपल का पौधा लगाना लाभकारी है। पीपल में जल अर्पित करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।
सूर्य को ग्रहों को राजा कहा जाता है। सूर्य की कृपा पाने के लिए सफेद मदार का पौधा लगाना चाहिए।
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्र को मजबूत करने के लिए पलाश का पौधा लगाएं।
मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए जातक को खदिर का पौधा लगाना चाहिए।
शुक्र को वैवाहिक जीवन के लिए उत्तरदायी माना जाता है। ग्रह की मजबूती के लिए गूलर का पौधा लगाएं।