Plant Vastu: घर में लगाएं ये 4 पौधे, सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा घर
By Ekta Sharma2022-12-01, 18:18 ISTnaidunia.com
वास्तु शास्त्र
वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें अगर घर में लगा लिया जाए तो उनके प्रभाव से घर के सदस्य तरक्की करते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
हरसिंगार
धन की देवी मां लक्ष्मी को हरसिंगार का फूल बेहद पसंद है। इसे घर में लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति आती है।
रातरानी
रातरानी फूल रात में महकते हैं। वास्तु के अनुसार रातरानी के फूलों की महक से मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ने लगता है।
चंपा
वास्तु शास्त्र में भी चंपा के फायदे बताए गए हैं। जिस घर में चंपा का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर में संपन्नता आती है।
चमेली
वास्तु में चमेली को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। चमेली के फूल घर के सदस्यों के विचारों को सकारात्मक बनाते हैं। साथ ही ये आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
Avneet Kaur: बैकलेस टाॅप पहन अवनीत कौर ने फ्लॉन्ट किया अपना टैटू