घर में लगाएं ये 6 फूलों वाले पौधे, जीवन-भर मिलेगी तरक्की


By Ayushi Singh19, Jun 2024 12:52 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को लेकर बहुत सारे नियम बताए गए हैं। कुछ फूलों वाले पौधे घर में लगाने से घर में सुख-शांति के साथ सकारात्मक वातावरण भी बना रहता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन-से 6 फूल के पौधे लगाएं-

गुलाब का फूल

हर घर में गुलाब का पौधा होता है। साथ ही, इसे प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इसे घर में लगाने से रिश्तों में प्यार बना रहता है और जीवन में सफलता भी मिलती है।

चमेली का फूल

इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के बीच की लड़ाई कम रहती है। साथ ही, करियर में फायदा भी मिलता है।

कमल का फूल

इस पौधे को घर में लगाना उत्तम माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

चंपा का फूल

चंपा के पौधे को घर में लगाने से दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

हरसिंगार का फूल

इस पौधे को घर में लगाने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है। आप जीवन के जरूरी फैसले आसानी से ले सकते हैं, जो आपको सफल बनाते हैं।

लाल गुड़हल का फूल

घर में लाल गुड़हल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही, कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

इन 6 फूल के पौधे से तरक्की मिल सकती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुधवार की रात में करें ये 4 उपाय, मिलेगा खूब धन